अनुमंडल अस्पताल रोसरा के सीनियर क्लर्क 1 लाख घूस लेते गिरफ्तार..
समस्तीपुर में निगरानी की टीम ने रोसरा अनुमंडल अस्पताल के सीनियर क्लर्क को घूस लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल कुमार ने अस्पताल के रिटायर्ड टेक्नीशियन से 1 लाख रुपए रिश्वत मांगे थे.पीड़ित कर्मचारी देवेंद्र मंडर नवंबर में रिटायर्ड हो गए थे, लेकिन उनके कार्य अवधि और अन्य मदों के करीब 39 लाख रुपए बकाया था। राशि भुगतान के लिए आरोपी अनिल कुमार ने रिश्वित की मांग की थी।
38 लाख रुपए भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत
देवेंद्र ने पिछले महीने सीनियर क्लर्क की निगरानी से शिकायत की थी। शिकायतों की जांच के बाद मामला सही निकला। जिसके बाद निगरानी ने रंगे हाथ गिरफ्तारी के लिए प्लानिंग बनाई।देवेंद्र को बोला गया कि 1 लाख रुपए लेकर क्लर्क के पास जाएं।देवेंद्र ने वैसा ही किया। क्लर्क की बताई जगह पर देवेंद्र गए। क्लर्क ने अस्पताल के पास ही लोहिया नगर के पास रुपए देने के लिए बुलाया था। देवेंद्र ने जैसे ही रुपए दिए निगरानी ने क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी लेकर मुजफ्फरपुर निकली टीम
बताया जा रहा कि कार्रवाई के लिए निगरानी की टीम मुजफ्फरपुर से आई थी। निगरानी की टीम अस्पताल के पास दोपहर करीब 12 बजे पहुंची थी। टीम में 5 सदस्य थे। गिरफ्तारी के लिए निगरानी आरोपी सीनियर क्लर्क को अपने साथ लेकर मुजफ्फरपुर रवाना हो गई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
