Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में बाइक सवार बदमाशों का आतंक: सेवानिवृत्त शिक्षक से 1.30 लाख, प्रीति जिंटा से 15 हजार लूटे

दलसिंहसराय। पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। थाना क्षेत्र में ही एक सेवानिवृत्त शिक्षक से एक लाख 30 हजार और एक महिला से 15 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पिछले एक सप्ताह में आधा दर्जन ऐसी घटनाओं ने स्थानीय पुलिस के इकबाल पर कलंक लगा दिया है। पहली घटना थाना के पीछे भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के निकट हुई। जिसमें उजियारपुर थाना क्षेत्र के महथी गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कुशेश्वर प्रसाद सिंह बैंक से एक लाख 30 हजार रुपये निकालकर बाइक से अपने सहयोगी के साथ घर लौट रहे थे। अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से उन्हें घेर लिया। एक ने उनके हाथ से रुपयों से भरा झोला छीन लिया, जबकि दूसरा उन्हें धमकाते हुए फरार हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

वही पीड़ित के द्वारा शोर करते हुए बदमाशों का पीछा भी किया गया है। कुशेश्वर प्रसाद सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इतना ही नहीं सुबह के करीब 7 बजे के करीब समस्तीपुर जा रही एक महिला से महावीर चौक के पास लिफ्ट के नाम पर बैठाकर गुदरी पुल के पास बाइक सवार बदमाश ने 15 हजार रुपए जो पर्स में थे छीन कर फरार हो गया। महिला की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर सकरा के मुरियारी निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी प्रीति जिंटा की रूप में की गई है । जो घर से समस्तीपुर जा रही थीं। बाइक सवार बदमाश ने उनसे 15 हजार रुपये का नगदी वाला थैला छीन लिया और तेज रफ्तार से भाग निकला। प्रीति ने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन बदमाश तब तक निकल चुके थे।

 

 

 

जितेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना फोन पर उन्हें मिला था। घर लौटकर रोते हुए पूरी घटना बताईं। उन्होंने भी थाने में मामला दर्ज कराया है। ये घटनाएं आज की ही हैं। वही लेकिन पिछले एक सप्ताह में दलसिंहसराय क्षेत्र में छह से अधिक लूट-छिनतई की वारदातें हो चुकी हैं। बदमाशोंज्यादातर महिला बुजुर्ग को टारगेट कर रहे है। वही बाजारों, पुलों और बैंक रोड पर बाइक सवार बदमाशों का जमावड़ा बढ़ गया है। स्थानीय व्यापारी और शहरवासी बाइक सवार बदमाश के आतंक से दहशत में है लोग दोपहर के बाद घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। एक दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘पुलिस की गश्त नाममात्र की है। बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!