दलसिंहसराय:ओभरब्रिज का अलाइनमेंट बदला,पश्चिम तरफ 5.50 मीटर सर्विस रोड बनेगी;दुकानों का अधिग्रहण होगा कम
दलसिंहसराय-रोसड़ा पथ पर 32 नंबर रेलवे गुमटी के पास बन रहे आरओबी के अलाइनमेंट में संशोधन किया गया है.जिला विकास शाखा,समस्तीपुर ने सुनील कुमार सिंह एवं अन्य के आवेदन पर वरिष्ठ परियोजना अभियंता,बिहार राज्य पुल निर्माण निगम से जांच कराई.नई व्यवस्था से पश्चिम तरफ के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों का अधिग्रहण कम होगा.
समाहरणालय से जारी ज्ञापांक के अनुसार, दरभंगा कार्य प्रमंडल की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि गुमटी से महावीर चौक के बीच बन रहे आरओबी के पूर्व में रेलवे स्टेशन की जमीन है।
वहां कोई आबादी नहीं है,इसलिए उस तरफ जमीन अधिग्रहित नहीं की जा सकती.पश्चिम तरफ व्यावसायिक दुकानें और आवासीय संरचनाएं हैं.कम से कम अधिग्रहण के लिए पूर्व में रेलवे भूमि छोड़कर 3.75 मीटर यानी 12 फीट की सर्विस रोड का प्रावधान किया गया है.इससे पश्चिम तरफ 5.50 मीटर सर्विस रोड बन सकेगी.यानी 18 फीट की लोड बेयरिंग सर्विस रोड का निर्माण अतिमहत्वपूर्ण है।
इससे आमजनों और व्यवसायियों को आवागमन में सुविधा होगी.रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्व के अनुमोदित अलाइनमेंट में संशोधन कर रेलवे गुमटी से 25 मीटर दलसिंहसराय स्टेशन की तरफ अलाइनमेंट को स्थानांतरित किया जा चुका है.इससे व्यावसायिक दुकानों और आवासीय संरचनाओं का अधिग्रहण कम हो गया है.स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है.उनका कहना है कि इससे दर्जनों परिवार उजड़ने से बच जाएंगे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
