Samastipur

दलसिंहसराय से बुलाकर बेगूसराय में किडनैप किया,50 लाख मांग,पुलिस ने 4 बदमाशों को पकड़ा

समस्तीपुर में ई-रिक्शा कारोबार से जुड़े एक व्यवसायी को बेगूसराय बुलाकर बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर अपहरण कर लिया और सुनसान बहियार में ले जाकर 50 लाख की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने और लाश गायब करने की धमकी दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और पीड़ित को सकुशल बरामद कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पीड़ित व्यवसायी की पहचान समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र स्थित मथुरापुर गांव के रहने वाले प्रिंस कुमार कुंवर (34) के रूप में हुई है। प्रिंस के आवेदन पर मामला दर्ज कर मटिहानी थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रिंस ने बताया कि अपने ग्रामीण प्रभात चौधरी उर्फ प्रिंस चौधरी से उनका पुराना पैसों का विवाद था। उसने ब्याज सहित मोटी रकम प्रभात को लौटा दी थी।

 

डीलरशिप लेने के बहाने उससे संपर्क किया

 

प्रभात उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। प्रताड़ना से तंग आकर वह गांव छोड़ कर बाहर रहने लगा था। इसी बीच साजिश के तहत हिमांशु कुमार नाम के युवक ने ई-रिक्शा की डीलरशिप लेने के बहाने उससे संपर्क किया और मीटिंग के लिए बेगूसराय के बीहट बुलाया। शनिवार की दोपहर जब बाइक से बीहट पहुंचे, तो हिमांशु उन्हें रामदीरी की तरफ ले जाने लगा।

 

इसी दौरान रामदीरी में अभय मुखिया के डेरा के नजदीक एक काले रंग की फॉर्च्यूनर कार BR01FL-5000 ने उनकी बाइक को रोक लिया और बदमाशों ने उसे जबरन खींचकर गाड़ी में बिठा लिया। उसी समय पीछे से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो BR09BA-9749 भी तेजी से वहां आकर रुकी, जिसमें अन्य अपराधी सवार थे। इसके बाद बंधक बनाकर रामदीरी के एक सुनसान बहियार में ले गए।

 

8 हजार अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए

 

वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, मोबाइल छीन लिया गया। बदमाशों ने पिस्तौल और जान मारने की धमकी देकर पीड़ित के मोबाइल बैंकिंग यूपीआई (UPI) को खुलवाया और उसके खाते में मौजूद 8 हजार अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद गुर्गों ने कहा कि अब सारा हिसाब चुकता करेंगे, 50 लाख रंगदारी दो नहीं तो आज ही हत्या करके लाश गायब कर देंगे। बदमाशों ने हमारी पत्नी और बच्चों को भी उठा लेने की धमकी दी।

 

बदमाशों ने दिनभर बहियार में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया। बहियार में संदिग्ध हलचल देखकर स्थानीय ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मटिहानी थाना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। मौके पर से प्रभात चौधरी उर्फ प्रिंस, हिमांशु कुमार, शुभम कुमार और सुमित कुमार को गिरफ्तार कर मुझे सुरक्षित बचा लिया।इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश निर्मल कुमार और राजा कुमार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। फरार बदमाश मेरा अपाचे बाइक और एटीएम कार्ड और कैश सहित पर्स लेकर भाग गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 एंड्रॉइड मोबाइल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी मनीष ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!