Patna

भारत-नेपाल सीमा पर 207 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

पटना.मधुबनी: भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है. जयनगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 207 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.गिरफ्तार तस्कर की पहचान मो. रूमाज, पिता इनामुल शेख, निवासी चांदपुर हाजीनगर, थाना कलियाचक, जिला मालदह (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है.एसपी योगेंद कुमार ने इसकी जानकारी देते बताया कि यह कारवाई बेला चौक के पास हुई उन्होंने बताया कि

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सीमावर्ती इलाकों में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 16 मई को जयनगर थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम बेला चौक, एनएच 227 के समीप गश्ती कर रही थी.

गश्ती के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान बाइक पर रखे कपड़ों के बीच छिपाकर रखे गए पैकेटों से 207 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया.

 

जयनगर में होनी थी डिलीवरी

 

पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि वह ब्राउन शुगर की खेप जयनगर क्षेत्र में डिलीवरी करने जा रहा था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब्त सामानों को विधिवत कब्जे में लिया. एसपी ने कहा कि जयनगर थाना में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!