Vaishali

हाईटेंशन पोल पर चढ़ने वाले युवक ने की शादी, लड़की को भगा ले गया

वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल से जुड़ा मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक द्वारा हाई टेंशन पोल पर चढ़कर किए गए ड्रामे के बाद दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। इस घटना का वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।जानकारी के अनुसार, 16 मार्च को स्टेशन रोड स्थित एक हाई टेंशन पोल पर युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर चढ़ गया और घंटों हंगामा करता रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने के बाद वह नीचे उतरा। हालांकि, परिजनों के शादी से इनकार करने पर युवक अपनी प्रेमिका को साथ लेकर फरार हो गया। बाद में दोनों ने एक मंदिर में जाकर विवाह कर लिया।

 

परिवार वाले बना रहे थे शादी का दबाव

 

वायरल पोस्ट में युवती ने दावा किया है कि वह अपनी मर्जी से नीतीश कुमार नामक युवक से प्रेम करती है और उसी से शादी की है। उसका आरोप है कि परिवार वाले उसकी शादी जबरन कहीं और कराना चाहते थे और विरोध करने पर उसे धमकियां दी जा रही थीं। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए प्रशासन और परिजनों से उनके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप न करने की अपील की है।

 

लड़की के पिता ने कराई थी लिखित शिकायत

 

लड़की के पिता ने 5 अप्रैल को बिदुपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद लड़की 6 अप्रैल को घर से भाग गई और 8 अप्रैल को लड़के संग मंदिर में शादी कर ली। उसके बाद 9 अप्रैल को वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर वायरल कर दिया.वहीं, बताया जा रहा है कि लड़के के घर के सारे सदस्य से घर छोड़कर फरार हैं।

 

दोनों के बीच 3 सालों से चल रहा प्रेम संबंध

 

बताया जा रहा है कि बिदुपुर निवासी युवक और पड़ोस की युवती के बीच करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। इससे पहले भी दोनों घर से भागकर शादी कर चुके थे, लेकिन परिजनों के दबाव में वापस लौटना पड़ा था। इस मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई थी, जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और उन्हें अलग कर दिया गया था।

 

इधर, इस तरह की घटनाओं में हाल के दिनों में बढ़ोतरी देखी गई है। वैशाली के महनार, देसरी और समस्तीपुर के पटोरी में भी इसी तरह हाई टेंशन पोल पर चढ़कर दबाव बनाने के मामले सामने आ चुके हैं।इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए 8 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक ने अपील जारी की है। उन्होंने कहा है कि किसी भी तरह की मांग मनवाने के लिए इस तरह जान जोखिम में डालना न केवल खतरनाक है, बल्कि कानूनन अपराध भी है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वहीं बिदुपुर प्रशासन ने कुछ भी बताने से मना कर दिया।

 

लड़के के फैमिली पर FIR न करें

 

मैं बिदुपुर जिला वैशाली की रहने वाली हूं। मैंने काली स्थान पर नीतीश कुमार नामक युवक से शादी की है। मेरी उम्र 18 वर्ष प्लस है। मैं एडल्ट हूं, अगर मेरे फैमिली से लड़के के फैमिली पर कोई भी अपहरण या किसी तरह के FIR किया जाता है। तो मैं बिदुपुर प्रशासन से नम्र निवेदन करती हूं कि FIR दर्ज न किया जाए।इससे पहले मैं दो बार प्रशासन को बयान दे चुकी हूं जिसके बाद भी मेरी फैमिली मुझे मारती पिटती थी और जबरन दुसरी जगह शादी करने को कहते थे। लेकिन मैं शादी से इंकार करती थी। इसपर मुझे जान से मारने की धमकी देते थे। इसलिए मैंने भागकर शादी कर ली है। लड़के ने मुझपर कोई दबाव नहीं बनाया है। मैंने अपनी मर्जी से साथ आई हूं। मैं शादी कर चुकी हूँ और जहां भी हूं खुश हूं…

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!