बिदुपुर में चोरी गिरोह सहित 8 अपराधी गिरफ्तार: वैशाली में 2 बाइक बरामद
वैशाली पुलिस ने बिदुपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी गिरोह सहित विभिन्न मामलों में कुल आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।बिदुपुर थाना पुलिस ने 7 अप्रैल 2026 को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ चार अभियुक्तों को पकड़ा। इनकी पहचान अमित कुमार, कुंदन सिंह, मिट्टू कुमार और शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है। ये सभी चोरी गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं।
जानलेवा हमला के मामले में 3 गिरफ्तार
इससे पहले, 5 अप्रैल 2026 को बिदुपुर थाना क्षेत्र के फुलपुरा में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सतीश कुमार (पिता सुनील कुमार), रितेश कुमार (पिता सुरेंद्र राय) और अनिल राय (पिता बुलाकी राय) शामिल हैं।एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र से विभिन्न कांडों में फरार चल रहे आठ अभियुक्तों को थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि गिरफ्तार किए गए आठ में से चार अभियुक्त पेशेवर चोर हैं और उनके पास से दो चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। तीन अन्य को हत्या के प्रयास के आरोप में पकड़ा गया है।
गैराज से चोरी के सामान की बरामदगी
एक अन्य मामले में, बिदुपुर थाना कांड संख्या 21/24 के तहत चोरी के आरोप में संजीत कुमार (पिता रामबालक शर्मा) को भी गिरफ्तार किया गया है। यह मामला एक गैराज से चोरी के सामान की बरामदगी से जुड़ा है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अमित कुमार, कुंदन सिंह, मिट्टू कुमार (सभी मथुरापुर, बिदुपुर), शैलेंद्र कुमार (कुतुबपुर, बिदुपुर), सतीश कुमार, रितेश कुमार, अनिल राय (सभी फुलपुरा, बिदुपुर) और संजीत कुमार (दाउदनगर, बिदुपुर) शामिल हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
