सोनपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग,21,35,894 रुपया की राजस्व जुर्माना वसुला गया
सोनपुर मंडल में दिनांक 20.04.2026 को वाणिज्य विभाग द्वारा व्यापक पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री धीरज कुमार के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य टीमों की समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप इस अभियान ने अत्यंत सकारात्मक उपलब्धियाँ दर्ज कीं।
इस विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में टिकट जांच टीमों ने कुल *2962* मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा। इनसे *₹21,35,894* /- की राजस्व जुर्माना स्वरुप लिये गये।
सोनपुर मंडल में निरंतर सघन टिकट जांच अभियान जारी है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
