समस्तीपुर:डंपर व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, चालक हुआ घायल
समस्तीपुर.कल्याणपुर.थाना क्षेत्र के महादेव स्थान तिलकेश्वर नाथ मंदिर के समीप मंगलवार की देर रात दरभंगा–समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर दो हाइवा ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे ट्रक चालक के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया।
घायल चालक को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमाननगर ले जाया गया, जहां उसकी पहचान झारखंड के कोडरमा बाजार निवासी पप्पू यादव के रूप में हुई। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल से दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही गश्ती दल को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया था और आगे की कार्रवाई की जा रही है।