Begusarai

झमटिया गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई:दान-पुण्य का विशेष महत्व

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के नारेपुर झमटिया गंगा घाट पर गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। यह घाट मिथिलांचल क्षेत्र में स्थित है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर स्थित देवों के देव महादेव मंदिर में जल अर्पित किया। इसके उपरांत, वे गंगाजल लेकर अपने-अपने घरों को लौट गए।

 

इस पवित्र घाट पर दरभंगा, समस्तीपुर, रोसरा, सिंघिया, दलसिंहसराय सहित बछवाड़ा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते हैं। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस घाट पर गंगा स्नान कर सच्चे मन से प्रार्थना करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

 

पंडित बैजनाथ मिश्र ने बताया कि चैत्र पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से भक्तों को ऐश्वर्य, सौभाग्य, सुख-शांति, समृद्धि और आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। उन्होंने आगे कहा कि यह पूर्णिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि इस दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!