Samastipur

समस्तीपुर में जुलूस में शामिल महिला पर घंटी राय ने तलवार से किया हमला

समस्तीपुर के मोरवा में भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापना जुलूस के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर तलवार से हमला किया गया। इस हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों की पहचान मोरवा खेदूँटांड वार्ड 11 निवासी यशवंत कुमार मिश्रा की 38 वर्षीय पत्नी सोनी मिश्रा, उनके 22 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार और 10 वर्षीय भतीजे सार्थक कुमार के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पीड़ित परिवार ने बताई पूरी कहानी

 

घायल सोनी मिश्रा ने बताया कि 12 जुलाई 2025 को उनके गांव में एक 17 वर्षीय युवक का शव मिला था। इस मामले में उनके ससुर कृष्ण मुरारी मिश्रा को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तब से यह परिवार डर के कारण गांव में नहीं रह रहा था।

 

शुक्रवार को सोनी मिश्रा के मायके हरसिंहपुर गांव में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना के लिए मोरवा मंदिर तक एक जुलूस निकाला गया था। इस जुलूस में सोनी मिश्रा, उनके पुत्र निशांत कुमार मिश्रा और भतीजा सार्थक कुमार शामिल थे।

 

जिस बच्चे की लाश मिली थी, उसके परिवार ने किया हमला

 

हरसिंहपुर से मोरवा मंदिर की ओर जा रहे जुलूस के दौरान मोरवा खेदूँटांड के पास घंटी राय, उनके पुत्र अजीत राय, अमरजीत राय और कुछ अन्य लोगों ने निशांत कुमार पर तलवार से हमला कर दिया। जब सार्थक कुमार बीच-बचाव करने लगे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। सोनी मिश्रा जब बचाने आईं, तो उन पर भी तलवार से हमला किया गया, जिससे तीनों घायल हो गए।

 

हमले के बाद हुई चीख-पुकार सुनकर जुलूस में शामिल अन्य लोगों ने घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर जीवछ कुमार की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सोनी मिश्रा और निशांत कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें कई टांके लगाए गए हैं।वहीं सार्थक कुमार का पैर कटा हुआ है। इन लोगों का सीटी स्कैन एवं एक्सरे कराया जा रहा है। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी है।

 

नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से उन्हें सूचना प्राप्त हुई है। नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल घायल लोगों से फर्द बयान लिए जाने को लेकर भेजा जा रहा है। फर्द बयान लिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!