Begusarai

बछवाड़ा जंक्शन के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत:दूसरी घायल

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा जंक्शन के रेलवे फाटक 21 ए के पास गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई। यह घटना अपलाइन और डाउनलाइन के बीच हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर

 

मृतका की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के सिरपुर गांव निवासी संगम सिंह की पत्नी रानी देवी के रूप में हुई है। घायल महिला विनोद सिंह की पत्नी क्रांति देवी हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया है।

 

अपलाइन और डाउनलाइन रेलवे ट्रैक के बीच से गुजर रही थीं

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, रानी देवी और क्रांति देवी सहित 10 से 15 महिलाएं आलू की खुदाई के लिए शिबू टोल बाद की ओर जा रही थीं। वे अपलाइन और डाउनलाइन रेलवे ट्रैक के बीच से गुजर रही थीं। इसी दौरान दोनों ट्रैक पर एक साथ ट्रेनें आ गईं, जिससे लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। इसी भगदड़ में दोनों महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गईं।

 

राजकीय रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

 

घटना के बाद मौके पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) पहुंची। हालांकि, राजकीय रेल पुलिस (GRP) बछवाड़ा एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस दौरान शव एक घंटे से अधिक समय तक रेलवे ट्रैक के बगल में पड़ा रहा। राजकीय रेल पुलिस बछवाड़ा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संबंधित अधिकारी से बात नहीं हो पाई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!