Patna

होमगार्ड जवान पर जानलेवा हमला और लूट का आरोप:वर्दी में रील वायरल

बिहार में वर्दी पहनकर रील बनाने पर प्रतिबंध के बावजूद होमगार्ड जवान आनंद कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जवान पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने और लूटपाट का भी गंभीर आरोप है।यह घटना वैशाली जिले की है। आरोप है कि 14 नवंबर 2024 की शाम करीब 5 बजे आनंद कुमार और उसके साथियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया। युवक के बेहोश होने के बाद उसकी जेब से 30 हजार रुपये छीन लिए गए थे। इस संबंध में महनार थाने में कांड संख्या 433/24 दर्ज किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद आनंद कुमार रील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर लोगों को धमका रहा है। आनंद कुमार मूल रूप से वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के टारा चौरी का निवासी है और वर्तमान में पटना जिले के आलमगंज थाने में होमगार्ड जवान के पद पर तैनात है।वायरल वीडियो में आनंद कुमार वर्दी पहने गाड़ी में बैठकर एक भोजपुरी गीत पर झूमते हुए दिख रहा है। एक अन्य वायरल वीडियो में वह ड्यूटी के दौरान राइफल के साथ ओवरब्रिज पर खड़ा है।

 

पुलिस मैनुअल का उल्लंघन कर वर्दी में वीडियो बनाने की यह प्रवृत्ति लगातार जारी है। ऐसे मामलों में वरीय अधिकारी कार्रवाई करते रहे हैं, लेकिन यह सिलसिला थम नहीं रहा। अब देखना होगा कि आलमगंज थाने में तैनात होमगार्ड जवान आनंद कुमार पर इस वायरल वीडियो और आरोपों को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!