Samastipur

11 साल बाद दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड का दोहरीकरण पूरा,इंजन ट्रायल सफल रहा

समस्तीपुर.करीब 11 साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के दोहरीकरण के लिए बचे तीसरे चरण थलवाड़ा से किशनपुर रेलखंड करीब 18 किमी का भी निर्माण कार्य पूर्ण हो गया। अब इस पूरे रूट पर आमान परिवर्तन का काम पूर्ण हो गया। सोमवार को थलवाड़ा से किशनपुर के बीच शेष बचे 18 किलोमीटर हिस्से पर इंजन का सफल ट्रायल किया गया। इसके साथ ही अब पूरे 38 किलोमीटर रूट पर अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से संभव हो सकेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यह परियोजना मार्च 2015 में 519 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत हुई थी। इसमें 491 करोड़ रुपए ट्रैक और पुल निर्माण के लिए तथा 28 करोड़ रुपए सिग्नलिंग कार्यों के लिए निर्धारित किए गए थे। रेलवे ने इसे 3 साल यानी 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन विभिन्न कारणों से इसमें देरी होती गई और आखिरकार 11 साल में यह काम पूरा हो पाया। इस दोहरीकरण परियोजना को तीन चरणों में पूरा किया गया जिस में पहला चरण में पहले चरण में समस्तीपुर से किशनपुर के बीच 10.50 किमी, दूसरे चरण में दरभंगा से थलवारा के बीच 9.50 किमी और तीसरे और अंतिम चरण में किशनपुर से थलवारा के बीच 18 किमी तीसरे चरण के पूरा होते ही पूरी लाइन डबल हो गई है।

 

दोहरीकरण के बाद इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, देरी कम होगी और संचालन अधिक सुरक्षित व सुचारू होगा। खासकर दरभंगा और समस्तीपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अब बड़ी राहत मिलेगी।

 

दोहरीकरण योजना पर एक नजर {मार्च 2015 में बना डीपीआर {दिसंबर 2016 से शुरू हुआ निर्माण कार्य {2019 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य था {देरी होने पर तीन चरणों में बांटी गई योजना {जुलाई 2019 में समस्तीपुर-किशनपुर के बीच प्रथम चरण में 10.5 किमी कार्य पूरा हुआ {जून 2021 में 9.5 किमी दरभंगा-थलवारा के बीच कार्य शुरू {12 अप्रैल को तीसरे चरण में थलवारा से किशनपुर के बीच 18 किमी पर इंजन का ट्राइल सफलता पुर्वक पुरा हुआ

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!