Samastipur

समस्तीपुर में मक्का के खेत से 119 लीटर शराब बरामद:प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर.सरायरंजन थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव में सोमवार सुबह पुलिस ने 119 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब एक मक्का खेत से जब्त की गई।प्रशिक्षु दारोगा अनिकेत कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर खेतापुर गांव में छापेमारी की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

छापेमारी के दौरान सुकेश सहनी के मक्का खेत से विभिन्न कंपनियों की 119 लीटर शराब मिली। इस मामले में धंधेबाज सुकेश सहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।छापेमारी टीम में प्रशिक्षु दारोगा अनिकेत कुमार द्विवेदी के साथ एसआई धनंजय कुमार और रविकांत कुमार रवि भी शामिल थे।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।