Samastipur

गेहूं के खेत से छात्र का शव बरामद:परिजनों ने गांव के ही युवक पर लगाया हत्या का आरोप

समस्तीपुर।मोहनपुर थाना क्षेत्र के चपरा गांव में शुक्रवार देर शाम गेहूं के खेत से एक किशोर का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के शीउरा निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह के पुत्र अंशु राज के रूप में हुई है। मृतक चौथी कक्षा का छात्र था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक के दादा श्रवण सिंह ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि गांव का साहेब महतो उर्फ खबरी, जो चकराज अली गांव के राजा राय का ट्रैक्टर चलाता है, शुक्रवार को अंशु को अपने साथ ले गया था। श्रवण सिंह ने आशंका व्यक्त की है कि उसी ने अंशु की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। घर से करीब 15 किलोमीटर दूर शव मिला।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

सूचना मिलने पर मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.मोहनपुर थाना के अपर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों से आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।