दुलारचंद यादव के न्याय के लिए जनसभा:कार्रवाई की उठी मांग,बिहार चुनाव के दौरान हुआ था मर्डर
पटना जिले के बाढ़ में दुलारचंद यादव के लिए न्याय की मांग को लेकर एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस ‘न्याय महासभा’ में हजारों लोग बाढ़ स्टेशन के पास स्थित उनके घर पहुंचे। लोगों ने दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग की।जनसभा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। दुलारचंद यादव की मौत बिहार चुनाव के दौरान हुई थी, जिसे लेकर उनके परिजन पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहे हैं।
राजद नेता संतोष रेणू यादव ने आरोप लगाया कि दुलारचंद यादव की दिनदहाड़े हत्या की गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में हाई-प्रोफाइल लोग शामिल हैं। संतोष रेणू यादव ने पुलिस से मामले की गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
दरअसल, दुलारचंद यादव की मौत बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के प्रचार अभियान के समय हुई थी। उस दौरान अनंत सिंह और पीयूष प्रियदर्शी के काफिले के बीच भिड़ंत हो गई थी।इस भिड़ंत में कई लोग घायल हुए थे और कई गाड़ियों के शीशे टूट गए थे। घटना के बाद पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
