पति को छोड़कर महिला ने भाई से की कोर्ट मैरिज:पहला पति बना गवाह
वैशाली में एक महिला ने पति को छोड़कर अपने रिश्ते में लगने वाले भाई से शादी कर ली है। महिला का नाम रानी कुमारी है। उसके पति का नाम कुंदन कुमार है। महिला के नए पति का नाम गोविंद कुमार है। कुंदन खुद कोर्ट में गवाह बना और रानी की शादी गोविंद से करवा दी।
शादी के बाद महिला का कहना है कि, 2011 में उसने कुंदन से कोर्ट में लव मैरिज की थी। हमारे 3 बच्चे हैं। लेकिन मैं अब गोविंद के साथ रहना चाहती हूं। हमारी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है।महिला का कहना है कि बच्चे मेरे पुराने पति के पास ही रहेंगे। मैं और गोविंद फिर से नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।
कुंदन जंदाहा के अहिरपुर के रहने वाले हैं और ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) चलाते हैं। कुंदन ने बताया कि, रानी को अपने भाई से ही प्यार हो गया था। वो मेरे सामने भी गोबिंद से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बात करती थी। पिछले 5 साल में उनकी बीच बातचीत बढ़ गई और वो एक दूसरे के करीब आ गए।
उसके बाद से रानी मेरे साथ रहना नहीं चाह रही थी। रानी कई बाहर घर छोड़कर गोविंद के पास जम्मू जाती रही है। डेढ़ महीने पहले भी रानी कुंदन के पास जम्मू चली गई थी। गोविंद खुद रानी को लेकर मेरे घर आया था। जब वो मेरे लाख समझाने के बाद भी नहीं मानी तो उसकी खुशी के लिए मैने उसे तलाक दे दिया।कुंदन का कहना है कि रानी के इस रवैये से वो तंग आ चुका था। इसलिए उसने सोचा कि दोनों की शादी करा दी जाए। रानी ने भी मुझे और बच्चों को छोड़कर गोविंद के साथ रहने की बात कही। कुंदन ने रानी की खुशी को देखते हुए गोबिंद से उसकी शादी करवा दी। शादी के बाद रानी के नए पति गोबिंद कुमार ने कहा कि वो अब हमेशा उसके साथ रहेगी।
मैं रानी को रखूंगा उसके बच्चों को नहीं
रानी के नए पति गोविंद ने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान हमलोग करीब आ गए। फिर बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो प्यार हो गया। उसके बाद हमलोगों ने साथ रहने की प्लानिंग कर ली। मैंने और रानी ने कोर्ट में शादी कर ली है। मैंने सिर्फ रानी को अपनाया है उसके बच्चों को नहीं। अब रानी मुझे छोड़कर पहले पति और बच्चों के पास कभी नहीं जाएगी।
शादी के बाद अब रानी गोविंद के साथ जम्मू में रहेगी।
इस संबंध में स्थानीय रवि कुमार ने बताया कि,रानी हमेशा गोविंद के साथ रहने की जिद करती थी। अपने पति और घर वालों से भी इसको लेकर अक्सर विवाद करती थी। कई बार पंचायत भी हुई ,लेकिन वो हर हाल में गोविंद के साथ ही रहना चाहती थी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
