Samastipur

समस्तीपुर:दियारा में 13 शराब भट्ठियां ध्वस्त 10 हजार लीटर जहरीला पदार्थ नष्ट

समस्तीपुर।मोहिउद्दीननगर.थाना क्षेत्र के गंगा तटवर्ती चापर दियारा इलाके में देसी शराब के कारोबार के खिलाफ मोहिउद्दीननगर पुलिस ने गुरुवार की देर शाम सघन छापेमारी अभियान चलाकर बड़ा प्रहार किया। इस दौरान पुलिस ने 13 से अधिक देशी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया तथा करीब 10 हजार लीटर से अधिक शराब निर्माण में प्रयुक्त जहरीले लिक्विड को जमीन पर बहाकर नष्ट कर दिया। छापेमारी के दौरान भट्ठियों में प्रयुक्त दर्जनों बड़े ड्रम, पाइप, गैलन सहित अन्य उपकरणों को भी पुलिस ने नष्ट कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एएलटीएफ टीम एवं दर्जनों पुलिस बल के सहयोग से की गई। इस अभियान से गंगा नदी से सटे दियारा क्षेत्र में सक्रिय शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान कोई भी धंधेबाज पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चापर दियारा के घने जंगलों में चोरी-छिपे कई स्थानों पर देशी शराब की भट्टियां संचालित की जा रही हैं।

 

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की।थानाध्यक्ष ने शराब कारोबारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!