पीरपैंती में युवक-युवती ने किया प्रेम विवाह:इंस्टाग्राम वीडियो जारी कर युवती ने दी सफाई
भागलपुर जिले में पीरपैंती के एकचारी थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव से एक युवक और युवती के प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। दोनों ने घर से भागकर शादी की और अपनी शादी से जुड़ा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। युवती की पहचान निशु कुमारी के रूप में हुई है, जिसके पिता का नाम मनोज ठाकुर है।
सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक और युवती लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। बताया जा रहा है कि युवक मंडल समाज से है, जबकि युवती ठाकुर समाज से संबंध रखती है। सामाजिक भिन्नता के कारण परिजनों की असहमति की आशंका जताई जा रही है।
शादी अपनी मर्जी से की, पति या ससुराल पक्ष को कोई नुकसान न पहुंचाया जाएस्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों ने गुरुवार को चुपचाप घर से भागकर विवाह कर लिया। वायरल वीडियो में युवती स्पष्ट रूप से कह रही है कि उसने यह शादी अपनी मर्जी से की है।वीडियो में निशु कुमारी ने यह भी अपील की है कि उसके पति या ससुराल पक्ष को कोई नुकसान न पहुंचाया जाए। उसने चेतावनी दी है कि यदि उसके पति या उसके परिवार के किसी सदस्य के साथ कुछ भी होता है, तो इसके लिए उसके परिवार वाले जिम्मेदार होंगे।
यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, एकचारी थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि थाने में अब तक किसी प्रकार की आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने कहा है कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कानून के अनुसार की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
