सड़क हादसे में युवक की मौत:समस्तीपुर का रहने वाला था युवक
वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में समस्तीपुर जिले के मोहनपुर गांव निवासी चंदन दास का निधन हो गया। यह हादसा एनएच-122बी पर लावापुर पंजा चौक के समीप हुआ। चंदन दास शंभु दास के छोटे पुत्र थे।पूर्व मुखिया शिवशंकर दास के अनुसार, चंदन दास महनार स्थित अपने रिश्तेदार के घर से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। लावापुर पंजा चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उनकी बाइक के आधार पर हुई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन महनार पहुंचे।
महनार थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव का पोस्टमॉर्टम कराया। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे चंदन दास का शव उनके पैतृक गांव मोहनपुर पहुंचा। इस दौरान परिजनों में दुख का माहौल था और पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया।ग्रामीणों ने चंदन दास को मिलनसार और मेहनती युवक बताया। महनार थाना प्रभारी वेदानंद ने जानकारी दी कि पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
