दलसिंहसराय:ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के केवटा में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई.मृतक की पहचान केवटा वार्ड संख्या 5 निवासी 70 वर्षीय गणेश दास के रूप में की गई है.बताया जाता है कि हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रक बैक किया जा रहा था और इसी दौरान गणेश दास उसकी चपेट में आ गए.घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई.घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया.
करीब दो घंटे तक दलसिंहसराय-विद्यापति नगर पथ पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं.जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस द्वारा मुआवजे के लिए उचित पहल का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया.
इस बीच, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.सुचना पर पहुँचे बीडीओ के द्वारा 20000 एवं मुखिया कंचन कुमारी के द्वारा कबीर अंतरराष्ट्रीय योजना अंतर्गत 3000 रुपय तत्काल दिया गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
