मौसम अपडेट:ठंड का तांडव! तापमान 6°C तक गिरा, हाड़ कंपाने वाली ठंड का रेड अलर्ट
पटना. मौसम.: कड़ाके की ठंड ने पूरे बिहार को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. एक तरफ कोहरा और शीतलहर लोगों को ठिठुरा रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण का खतरनाक स्तर सांसों पर भारी पड़ रहा है..
बिहार में तापमान 6°C तक गिरा
दिसंबर की शुरुआत के साथ बिहार में सर्दी लगातार अपना रंग गहरा कर रही है. सुबह उठते ही घना कोहरा, दोपहर में भी नर्म धूप और शाम तक धधकती कनकनी. पूरे राज्य में ठिठुरन की यही कहानी है. पिछले 24 घंटों में कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया है. सबसे ज्यादा ठंड कैमूर के अधौरा में रही, जहां तापमान 6.4°C तक गिर गया. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह ठंड की ‘पहली किस्त’ है. आगे और भी सख्त सर्दी दस्तक देने वाली है.गया, नवादा, सारण, वैशाली, रोहतास और पूर्वी चंपारण समेत कई जगहों पर रात में चुभन भरी हवा चल रही है. दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे ठंड का असर और बढ़ा है.
विजिबिलिटी 400 मीटर तक गिरी
सुबह के समय कोहरा इतना गाढ़ा है कि सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिख रही हैं. पूर्णिया में विजिबिलिटी सिर्फ 400 मीटर रिकॉर्ड की गई. दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सीवान और चंपारण के कई हिस्सों में धुंध की मोटी चादर बिछी रही.IMD का कहना है कि अगले दो दिनों तक पछुआ हवा 30 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी, जो कनकनी को और तेज करेगी. लगभग 20 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है और न्यूनतम तापमान में और गिरावट की आशंका है.
कई जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट
गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, अरवल, नालंदा, पटना, गया और नवादा में ठंड का असर सबसे ज्यादा रहने की उम्मीद है, इन जिलों में रात का तापमान 5-10°C के बीच रहेगा. बाकी जिलों में तापमान 9-14°C के बीच रहने का अनुमान है.
पटना की हवा जहरीली, AQI 313 पहुंचा
ठंड की मार झेल रहे लोगों के लिए हवा भी खतरनाक हो गई है. पटना का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंचकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में चला गया है. रविवार के मुकाबले सोमवार को AQI दोगुना दर्ज किया गया,
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
