Begusarai

बेगूसराय में गंगा नदी पर बने ब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक लोडेड ट्रक में घुसी,2 युवकों की मौत

बेगूसराय जिले में देर रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। ननिहाल से घर लौटते समय बाइक ट्रक में घुस गई। दोनों की मौके पर जान चली गई। घटना साहेबपुर कमाल और मुंगेर के बीच गंगा नदी पर बने ब्रिज की है।मृतकों की पहचान खगड़िया जिला के दुर्गापुर गांव निवासी शंभू पासवान के पुत्र आशीष कुमार(19) और पिंटू पासवान के पुत्र आनंद कुमार(17) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जरूरी काम बताकर ननिहाल से निकला था

 

अस्पताल पहुंचे परिजनों के मुताबिक आशीष कुमार और आनंद कुमार मुंगेर गए हुए थे। मुंगेर में आशीष का ननिहाल है। रात में दोनों वहां से चले। ननिहाल के लोगों ने रोका भी, लेकिन जरूरी काम की बताकर वहां से निकल गए। मुंगेर पुल के रास्ते घर आ रहे थे।

 

मौके पर ही दोनों की मौत हो गई

 

रात करीब 2:00 बजे कुहासा के कारण उनकी बाइक लोडेड ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक पीछे से ट्रक के नीचे चली गई। घटना के बाद सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया। बाइक नंबर के आधार पर पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन साहेबपुर कमाल थाना पहुंचे। परिजनों के रिक्वेस्ट पर शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!