डकैती की साजिश रच रहे 7 बदमाश गिरफ्तार, बाइक,हथियार और कारतूस बरामद
समस्तीपुर किसान के घर डकैती की साजिश रची जा रही थी। मामले में 7 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 पिस्टल के अलावा लूट की स्कूटी बरामद हुई है। इसके अलावा 3 कारतूस, 9 मोबाइल, दो बाइक और एक कैमरा भी बरामद हुआ है।
रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने रोसरा थाने पर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बदमाश चक महुली गांव के रोहित कुमार के घर डकैती की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही रोसड़ा थाने की पुलिस चक महुली गांव पहुंची।पुलिस को देख अपराधी भागने लगे। जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर हथियार और लूटी गई बाइक बरामद की गई। डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी बदमाशों को अब जेल भेजा जा रहा है। मामला रोसरा थाना क्षेत्र चक महुली गांव का है।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान रोसरा थाना क्षेत्र के ही महुली गांव निवासी रमेश प्रसाद का बेटा राकेश कुमार, राम भजन यादव का बेटा गंगा कुमार, अमन यादव का बेटा रोशन कुमार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव निवासी रणजीत राय का बेटा अजय कुमार उर्फ प्रेम, बेगूसराय जिले के छोराही थाना क्षेत्र के सीमा गांव निवासी कमल किशोर राय का बेटा प्रमोद कुमार, उजियारपुर के रामनगर गांव निवासी अर्जुन दास का बेटा नीतीश कुमार और रोसरा थाना क्षेत्र के चकमहुली गांव निवासी हेमंत यादव का बेटा रोहित कुमार के रूप में की गई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
