Samastipur

समस्तीपुर में लापता 3 साल के बच्चे की मिली लाश:मां के साथ गया था नानी घर

समस्तीपुर में लापता 3 साल के बच्चे की लाश रविवार को नाले में मिली है। मृतक पूसा थाना क्षेत्र वार्ड-10 निवासी मोहम्मद प्यार का बेटा मोहम्मद अनस है। आशंका जताई जा रही कि खेलने के दौरान बच्चा नाले में गिर गया होगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मोहम्मद प्यारे की पत्नी अफसरी खातून अपने बेटे अनस के साथ शनिवार को अपने मायके बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियांचक रहीमाबाद वार्ड-9 मोहल्ला में गई थी। जहां अनस खेल रहा था इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने घटना को लेकर बंगरा थाने में आवेदन दिया।

आवेदन के आधार पर पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही थी इसी दौरान रविवार को लोगों ने अनस का शव घर के पास ही नाले में देखा। मामला ताजपुर थाना क्षेत्र के मुर्गिया चक रहीमाबाद वार्ड-9 का है।घर के पास बना नाला खुला हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि खेल-खेल में वह नाले में डूब गया, लेकिन लोगों की उस पर नजर नहीं पड़ी। परिवार के लोगों ने भी किसी पर शक जाहिर नहीं किया। परिवार ने शव का पोस्टमॉर्टम भी नहीं कराया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!