Samastipur

समस्तीपुर में 3 चोर और ज्वेलरी शॉप का मालिक गिरफ्तार, घर मे किया था चोरी

समस्तीपुर में 5 दिसंबर को 3 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले में 3 चोर और चोरी का सामान खरीदने वाले एक ज्वेलरी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। परसा निवासी रामबाबू मंडल के बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 3 लाख रुपए के आभूषण और अन्य सामान चुरा लिए थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रोसरा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एक विशेष टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के बाद पुलिस ने 3 अपराधी विकास कुमार, राजन कुमार और सोनू कुमार को अरेस्ट किया। मामला शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के परसा का है।

 

अपराधियों की निशानदेही पर ज्वेलरी बरामद

 

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चोरों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि चोरी के रुपए परसा के राजबल्लभ यादव के सोने की दुकान में 14 हजार रुपए में बेची थी। चोरों की निशानदेही पर राजबल्लभ यादव की दुकान की तलाशी ली गई, जहां से चोरी की सभी ज्वेलरी और 10 हजार रुपए नगद बरामद किए गए।एसडीपीओ सिन्हा ने कहा कि गिरफ्तार सभी अपराधी परसा के निवासी है। हालांकि उनका अब तक कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!