Begusarai

सरकारी स्कूलों में जींस-टी-शर्ट पर रोक:शिक्षा विभाग ने पत्र जारी किया,फॉर्मल ड्रेस पहनने का निर्देश

बेगूसराय.बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को शिक्षण और कार्यालय समय में फॉर्मल ड्रेस पहनकर आना होगा। जींस-टी-शर्ट जैसे कैजुअल कपड़ों पर रोक के निर्देश के बाद भगवानपुर प्रखंड के स्कूलों में इस आदेश पर चर्चा शुरू हो गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निदेशक (प्रशासन) विजय कुमार पाण्डेय ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश का पालन कराने को कहा है। विभाग को शिकायतें मिली थीं कि कई शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी कैजुअल कपड़े पहनकर स्कूल आ रहे हैं।

 

पत्र में कहा गया है कि स्कूलों में अनुशासन, शालीनता और शैक्षणिक गरिमा बनाए रखने के लिए औपचारिक कपड़े जरूरी हैं। स्कूल परिसर में नृत्य, डीजे, डिस्को और दूसरी अनुचित गतिविधियों पर भी चिंता जताई गई है।

 

हालांकि, शिक्षा कैलेंडर में तय खास मौकों पर अनुशासित और शालीन तरीके से नृत्य-संगीत के कार्यक्रम किए जा सकेंगे। पत्र में अदालतों में औपचारिक कपड़े पहनने की अनिवार्यता का हवाला देते हुए स्कूलों में भी गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया गया है।जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देश का पालन कराना होगा। भगवानपुर प्रखंड के शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच भी आदेश को लेकर चर्चा है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *