Samastipur

समस्तीपुर:मौसम विभाग पूसा सर्वश्रेष्ठ केंद्र अवार्ड से हुआ सम्मानित, बधाई

समस्तीपुर। पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के अंतर्गत ऑल इंडिया को-ऑर्डिनेटेड रिसर्च प्रोजेक्ट ऑन एग्रोमेटियोरोलॉजी को सेंट्रल रिसर्च इंस्टिट्यूट फॉर ड्रायलैंड एग्रीकल्चर हैदराबाद द्वारा

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले केंद्र के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार विगत 27 से 30 नवंबर तक पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में आयोजित परियोजना की वार्षिक कार्य समूह बैठक के उद्घाटन सत्र के दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपमहानिदेशक डॉ. एके नायक के द्वारा पूसा विवि के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुस सत्तार के हाथों में दिया गया.

 

 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुस सत्तार की इस उपलब्धि पर पूसा विवि के कुलपति डॉ. पीएस पांडेय, निदेशक अनुसंधान डॉ. एके सिंह व निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रत्नेश कुमार झा ने बधाई दिया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!