समस्तीपुर में फंदे से लटका मिला ड्राइवर का शव:4 साल पहले इंटरकास्ट लव मैरिज किया
समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। ससुर अमरनाथ पासवान ने हत्या के बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।मृतक की पहचान मदारपुर छपरा गांव निवासी देवेंद्र महतो के पुत्र राहुल रंजन कुमार महतो(25) के तौर पर हुई है। चार साल पहले लव मैरिज हुई थी। घटना पूसा थाना क्षेत्र की है।
ससुर अमरनाथ पासवान ने बताया कि राहुल रंजन अलग कास्ट से था। चार साल पहले मेरी बेटी से सोनी कुमारी से लव मैरिज किया था। दोनों के घर की दूरी करीब 500 मीटर की होगी। दोनों बचपन से एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दो बच्चा है। राहुल का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। यहां घर पर वह अकेला ही रहता था। बच्चों के साथ बेटी घर पर थी।
30 नवंबर को रात 9 बजे के बाद दामाद मेरे घर पर आया था। उसने बताया था कि गांव के ही रामजी पासवान और मलहु पासवान ने उसके साथ गाली-गलौज किया है। इस पर मैंने कहा कि इस मामले को अगले दिन निपटाया जाएगा। इसके बाद मोबाइल फेंककर गाड़ी लेकर चला गया।
हत्या के बाद शव लटका दिया
अमरनाथ पासवान ने आगे बताया कि बुधवार दोपहर को सूचना मिली कि दामाद का उसके घर में फंदे से लटका शव निला है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा। सिर पर चोट लगी थी। आशंका है कि उसकी हत्या किए जाने के बाद उसके शव को फंदे से लटकाया गया है।शादी के बाद समाज की सहमति से लड़की को विदा किया था। शादी के बाद 2-3 साल लड़की को साथ रखा। फिर कहा कि कुछ कर्ज हो गया है आप सोनी को अपने साथ रखिए। लेकिन वो यहीं पिकअप चलाने लगा। बेटी ससुराल आते-जाती रहती थी। इंटर कास्ट मैरिज के चलते भी लोग उसको बोलते थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
वहीं, इस संबंध में एएसपी संजय पांडे ने बताया कि फंदे से लटकता हुआ युवक का शव मिला है। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है परिवार के लोगों के आरोपी की भी जांच होगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
