Begusarai

बेटा-बेटी के मुंडन के तीसरे दिन पिता की मौत: बेगूसराय में गाड़ी ने कुचला

बेगूसराय में बेटा-बेटी के मुंडन में आए रिश्तेदारों के लिए कपड़ा खरीदने जा रहे एक युवक की आज सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के रमौली के पास की है। मृतक की पहचान पहसारा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर-1 के रहने वाले योगेन्द्र यादव के बेटे मुकेश कुमार (35) के रूप में किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध है बताया जा रहा है कि मुकेश को दो बेटी और एक बेटा है। तीनों बच्चों का मुंडन 27 नवंबर को हुआ था। जिसमें सभी रिश्तेदार आए हुए थे। 28 नवंबर को घर में पूजा थी और आज से रिश्तेदारों का जाना शुरू हो गया था। कुछ रिश्तेदार सोमवार को वापस लौटने वाले थे।उनके लिए कपड़ा खरीदने मुकेश आज मंझौल बाजार जा रहा था। गांव के समीप से गाड़ी नहीं मिलने के कारण वह पैदल नहीं आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर पीछे से बखरी की ओर से आ रहे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दिया।

 

ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला

 

टक्कर लगने के बाद आसपास के लोग दौड़े, लेकिन ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों के सहयोग से मुकेश को इलाज के लिए मंझौल भेज कर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी‌। अस्पताल में मौत के बाद परिजन लाश लेकर घर चले गए।इसी दौरान सूचना मिलने पर नावकोठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी प्रक्रिया के बाद देर शाम लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। अब सुबह में पोस्टमार्टम के बाद परिजन इधर से ही लाश को लेकर अंतिम संस्कार के लिए सिमरिया चले जाएंगे।

 

घर में हुई मुंडन की खुशी मातम में बदल गई है। पत्नी नूतन देवी रह-रह कर बेहोश हो रही है। घटना की सूचना मिलते पहुंचे मुखिया और सरपंच सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दिया है और प्रशासन से मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!