Patna

सोनपुर मेला में नाव वाला झूला से गिरा किशोर, भर्ती

पटना.हाजीपुर|नयागांव सोनपुर मेला में लगा नाव वाला झूला बुधवार की शाम अचानक चर्चा का केंद्र बन गया, जब झूले की तेज रफ्तार के दौरान 17 वर्षीय पीयूष कुमार अचानक संतुलन खो बैठा और नीचे आ गिरा। हादसा इतना अचानक हुआ कि झूले के आसपास मौजूद लोग क्षणभर के लिए स्तब्ध रह गए और देखते ही देखते वहां हड़कंप मच गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पीयूष, जो मीना बाजार, सोनपुर का निवासी है, नाव वाले झूले का आनंद ले रहा था। झूला ऊपर-नीचे लहराते हुए जैसे ही गति पकड़ने लगा, वह पैर फिसलने से एक ओर झटक कर बाहर जा गिरा। तेज आवाज और गिरते युवक को देखकर मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।इस बीच SSB की टीम को सूचना मिलते ही जवान तुरंत घटनास्थल पर दौड़े और घायल किशोर को भीड़ से निकालकर अपने कैंप ले आए। कमांडेंट मेडिकल डॉ. निशी कांत ने तत्काल उसकी जांच की और प्राथमिक उपचार दिया।

 

 

चोटों की गंभीरता को देखते हुए एम्बुलेंस बुलाई गई और पीयूष को तुरंत रेफरल अस्पताल, सोनपुर रेफर किया गया।हादसे के बाद नाव वाले झूले के पास भारी भीड़ जमा हो गई और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते दिखे। वहीं, घायल युवक के परिजनों को सूचना देकर अस्पताल की ओर रवाना कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि SSB की त्वरित कार्रवाई ने स्थिति को संभालने में बड़ी भूमिका निभाई। कैम्प में इलाजरत किशोर

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!