Samastipur

विद्यापतिनगर आदर्श मध्य विद्यालय में चोरी:कंप्यूटर और किताबें ले गए;मामला दर्ज

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय मऊ वाजिदपुर में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से कंप्यूटर, किताबें और टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) लेकर फरार हो गए। घटना का पता बुधवार सुबह विद्यालय खुलने के बाद शिक्षकों को चला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

खिड़की और वेंटिलेशन तोड़कर की चोरी

 

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरों ने तीन अलग-अलग कमरों में खिड़की और वेंटिलेशन तोड़कर प्रवेश किया। चोर एक कंप्यूटर, इनवर्टर के साथ सीपीयू, बच्चों की किताबें और टीएलएम सामग्री चुराकर ले गए।प्रधानाध्यापक ने जानकारी दी कि बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए एक गैर-सरकारी संगठन द्वारा विद्यालय को 10 कंप्यूटर दिए गए थे, जिनमें से एक चोरी हो गया है। चोरी हुए सामान का अनुमानित मूल्य 50,000 रुपए से अधिक है।अमरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, इससे पहले भी विद्यालय में छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं होती रही हैं। घटना की सूचना प्रधानाध्यापक ने प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) और स्थानीय पुलिस को दे दी है।

 

पुलिस कर रही मामले की जांच

 

थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस को चोरी की जानकारी मिली है और मामले की छानबीन की जा रही है। चोरी की घटना से विद्यालय के शिक्षकों में दहशत का माहौल है। बीआरसी परिसर में स्थित इस विद्यालय में चोरी होने से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ने और चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!