दलसिंहसराय:कपड़ा दुकान का शटर तोड़ एक लाख रुपये के कपडे समेत नगद की चोरी,सड़क जाम कर किया आगजनी
दलसिंहसराय।
अनुमंडल के घटहो थाना के बनघारा बाजार मे रविवार की रात चोरों ने कपड़ा दुकान का शटर तोड़ कर 1 लाख मूल्य के कपड़ा सहित 11 हजार रुपए की चोरी कर ली.जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जला कर विरोध किया.
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कुछ युवक मॉर्निंग वॉक कर रहे थे।इसी दौरान लड़कों की नजर बनघारा चौक के न्यू मिश्रा मार्केट स्थित श्रुति श्री वस्त्रालय के टूटे शटर पर पड़ी.तो लड़कों ने इसकी जानकारी दुकान के मालिक सुरेश रजक को दिया.
सूचना मिलने के बाद सुरेश अपनी दुकान पहुंचा तो देखा की
अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है. वहीं दुकान के अंदर से 80 हजार रुपए मूल्य का कीमती साड़ी व रेडीमेड कपड़ा सहित रात की बिक्री का गल्ला में रखा 11 हजार नगद गायब था.दुकानदार ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दिया.सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए वापस लौट गई. पुलिस के जाने के बाद घटना की जानकारी के बाद जुटे स्थानीय अन्य दुकानदारों व ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया. इस संबंध में ओपी प्रभारी चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए जाम समाप्त कर कर आगे की करवाई में जुटी है.जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
