Dalsinghsarai

दलसिंहसराय शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाया बुलडोजर,वसुला गया 20 हजार का जुर्माना

दलसिंहसराय अनुमंडल प्रशासन व नगरपरिषद द्वारा मंगलवार को शहर में सड़कों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया.अभियान का नेतृत्व एसडीओ किशन कुमार और डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने किया. इसके तहत महावीर चौक से लेकर सरदार गंज चौक तक सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया.इस दौरान प्रशासन ने कई जगहों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, टेबल, दुकानों के आगे फैले सामान तथा पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई. अवैध पार्किंग करने वालों से करीब 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.अभियान के दौरान कई दुकान संचालकों को चेतावनी दी गई कि वे आगे से सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रशासनिक अधिकारियों ने बुलडोजर से अवैध रूप से बने अस्थाई ढांचे ढहवाए और रास्ते से रुकावटों को हटवाया.नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अभिसार कुमार एंव उनके साथ पुलिस बल और मजदूरों की टीम भी मौजूद थी.

एसडीओ किशन कुमार ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था.

 

 

कई बार शिकायतें मिलने के बाद इस कार्रवाई की योजना बनाई गई.अधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा और शहर के अन्य इलाकों में भी सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा.वही लोगों से अपील की गई कि वे स्वेच्छा से सड़क व सार्वजनिक स्थल खाली करें ताकि शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था बनी रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!