Samastipur

समस्‍तीपुर में बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक से लूटे 5 लाख 30 हजार

समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली में बाइक सवार अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से 5 लाख 30 हजार रुपये लूट लिया। अपराधियों की संख्या तीन बताई गई है जो अपाचे बाइक पर सवार थे। घटना को लेकर मुसरीघरारी थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर मथुरापुर निवासी मोजफ्फर इमाम के पुत्र सैयद रजा सातनपुर में फिनो पेयमेंट््स बैंक का सीएसपी संचालक है। वह दो-तीन दिनों के अंतराल पर समस्तीपुर स्थित एचपी घोष एंड संस पेट्रोल पंप से कैश लेकर आता-जाता था। इसी बीच शनिवार को भी वह पांच लाख तीस हजार रुपये एक बैग में रखकर सातनपुर स्थित अपने सीएसपी पर लौट रहा था। इसी बीच मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली स्थित जगदंबा होटल के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पीछा कर पिस्तौल का भय दिखाकर उसे रोक लिया। रूकते ही पहले गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके बाद रुपये से भरा बैग छीन लिया। शोर मचाने पर जब तक लोग जुटते तब तक तीनों अपराधी बाइक से मुसरीघरारी की ओर भाग निकले। इसमें से दो अपराधी हेलमेट पहने हुए था जबकि एक मुंह में गमछा लपेटे हुए था। इसको लेकर मुसरीघरारी थाना में आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!