Samastipur

मौसम विभाग :3 अप्रैल तक छाएंगे बादल,2-30 तक कम रहेगा तापमान

समस्तीपुर ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उत्तर बिहार के जिलों में मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के बीच बीते तीन दिनों से सुबह से ही आकाश में हल्के बादल छाए रह रहे हैं। ये बादल दोपहर बाद तक छाए रहते हैं। जिससे लोगों को सुबह से ही पड़ने वाली गर्मी से राहत मिली है। बताया जाता है कि गर्मी के समय स्थानीय पूरबा हवा चलने के कारण आकाश में बादल बन रहे हैं। वहीं दोपहर बाद से आकाश साफ रह रहा है। यह स्थिति 3 अप्रैल तक बनी रह सकती है। इस दौरान बादलों के कारण दिन के समय अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा। हालांकि इस दौरान उत्तर बिहार के जिलों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री व न्यूनतम तापमान के 21-24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

10 अप्रैल तक कर सकेंगे मूंग व उरद की बुआई

वैज्ञानिकों ने 31 मार्च तक मूंग व उरद की बुआई प्राथमिकता देकर करने की सलाह दी थी। मगर पूरबा हवा के कारण बादल आने से खेतों में नमी बरकरार है। जिसके कारण किसान 10 अप्रैल तक बुआई कर सकते हैं। किसान गरमा सब्जियों भिंडी, नेनुआ, करेला, लौकी, खीरा आदि की बुआई भी इस अवधि तक पूरी कर सकते हैं।

 

सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा अधिकतम तापमान

बताया गया कि स्थानीय पूरबा हवा के कारण आकाश में बादल आने से अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहकर 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहकर 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।​​​​​​​

 

खेतों में सलाह के अनुरूप कृषि कार्य पूरा करें

 

^स्थानीय पूरबा हवा चलने से राहत है। 3 अप्रैल तक आकाश में दोपहर तक बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। सलाह के अनुरूप कृषि कार्य पूरा करें। 10 अप्रैल तक गरमा दाल व सब्जियों की बुआई कर सकते हैं। -डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!