2 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनेगी 4 लेन सड़क, सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर जाना होगा आसान
पटना। बिहार के सीतामढ़ीवासियों के लिए सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब मुजफ्फरपुर जाने में समय कम लगेगा. केंद्र सरकार की ओर से 2 हजार करोड़ रुपए की लागत से फोर लेन सड़क बनने वाली है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है.
सम्राट चौधरी ने क्या पोस्ट किया ?
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पोस्ट कर लिखा कि मुजफ्फरपुर – सीतामढ़ी सड़क बनेगा 4 लेन केंद्र सरकार ने ₹2 हजार करोड़ किए स्वीकृत. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार में सड़क राजमार्गों एक विकास के लिए संकल्पित है. इसी क्रम में केंद्र सरकार ने मुजफ्फरपुर – सीतामढ़ी – सोनबरसा सड़क को 4 लेन बनाने की स्वीकृति दी है. इसके लिए केंद्र सरकार ने ₹2 हजार करोड़ मंजूर किए हैं. इस सड़क के 4 लेन बन जाने से इससे जुड़े जिलों में व्यावसायिक विकास होगा ही साथ ही साथ नेपाल के लिए आवागमन भी सुगम हो जाएगा.
मुजफ्फरपुर – सीतामढ़ी सड़क बनेगा #4_लेन – केंद्र सरकार ने ₹2 हजार करोड़ किए स्वीकृत
देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री @NARENDRAMODI जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार में सड़क राजमार्गों एक विकास के लिए संकल्पित है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने मुजफ्फरपुर – सीतामढ़ी -… PIC.TWITTER.COM/OEY6KSHYZL
अब आसान होगा सफर
मुजफ्फरपुर से सोनबरसा होते हुए सीतामढ़ी जाने में लगभग 2 घंटे का समय लग जाता है. इस सड़क के फोर लेन बन जाने के बाद समय लगभग आधा हो जाएगा मतलब की 1 घंटे में सीतामढ़ी से मुजफ्फर का सफर तय किया जा सकता है. सड़क बन जाने के बाद नेपाल जाने वाले यात्रियों और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी आसानी होगी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
