बेगूसराय में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़: कुख्यात नीरज कुमार को लगी गोली
बेगूसराय और पटना जिले की सीमा पर STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सीमावर्ती गंगा नदी के दियारा इलाके में छापेमारी के दौरान एनकाउंटर में एक बदमाश घायल हो गया है। जिसकी पहचान मोकामा थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी नीरज कुमार के तौर पर हुई है।
पैर में लगी गोली, हायर सेंटर रेफर
एनकाउंटर के दौरान बाएं पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद सबसे पहले इलाज के लिए तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया था। जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर से तीन बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है। 2 राइफल, एक कट्टा, पिस्टल, 15 कारतूस, 7 खोखा बरामद हुआ हैइ धर, एनकाउंटर की सूचना मिलते ही एसपी मनीष के नेतृत्व में बेगूसराय की पुलिस और एसटीएफ इलाके में लगातार कार्रवाई कर रही है। गंगा नदी के उस पार मोकामा एवं बाढ़ थाना की पुलिस को अलर्ट किया गया है। दियारा इलाका रहने के कारण नेटवर्क प्रॉब्लम होने से पुलिस अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बरहपुर गांव का रहने वाला कुख्यात अपराधी नीरज कुमार गंगा नदी के मेकरा दियारा में साथियों के साथ है। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इनपुट के आधार पर एसटीएफ की टीम तेघड़ा थाना क्षेत्र और मोकामा-बाढ़ थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में पहुंची।
पुलिस के आने की भनक लगते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में एसटीएफ की टीम ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली नीरज के बाएं पैर में लगी। गोली लगने के बाद भी उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन STF ने पकड़ लिया। इस दौरान बैकअप दे रही तेघड़ा थाने की पुलिस ने तीन बदमाशों को हथियार के साथ पकड़ा है।एसपी मनीष ने बताया कि आज अहले सुबह एसटीएफ और स्थानीय पुलिस टीम ने दियारा इलाके में जॉइंट ऑपरेशन चलाया। ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान जब पुलिस पकड़ने जा रही थी तो बदमाशों में पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने गोली चलाई।
दोनों ओर से 10-12 राउंड गोली चली। जिसमें नीरज सिंह के पैर में एक गोली लग गई, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर से एक देसी राइफल, एक रेगुलर राइफल, एक पिस्टल, एक कट्टा, 15 गोली, एक मिस फायर गोली, 7 खोखा और 9 मोबाइल बरामद किए गए हैं।पकड़े गए चारों बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। पकड़े गए बदमाशों में से तीन पटना जिला के मोकामा थाना क्षेत्र स्थित बरहपुर गांव के रहने वाले हैं। जबकि एक तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव का रहने वाला है।
बरहपुर के रहने वाले नीरज सिंह, विकास सिंह, विष्णु कुमार व मधुरापुर के रहने वाले कन्हैया कुमार को पकड़ा गया है। सभी को बेगूसराय और पटना जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में तेघड़ा थाना क्षेत्र के दियारा इलाके से पकड़ा गया है।एसटीएफ और स्थानीय थाना की पुलिस ने शानदार उपलब्धि हासिल किया है। अपराधियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चल रहा है, एसटीएफसी के साथ में भी ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
