Patna

मोदी सरकार ने तेजप्रताप को दी Y+ सुरक्षा:रवि किशन ने कहा था BJP के दरवाजे खुले हैं

पटना।राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेजप्रताप यादव को केंद्र सरकार ने वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बावत आदेश जारी कर दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अब तेज प्रताप सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। तेज प्रताप को यह सुरक्षा वीआईपी प्रोटेक्शन लिस्ट के तहत दी गई है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने कुछ ही दिन पहले तेज प्रताप की सुरक्षा को लेकर विशेष रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी थी। इसी के बाद गृह विभाग ने फैसला लेते हुए उन्हें वाई प्लस की सुरक्षा प्रदान की है। इसके तहत उन्हें दो पर्सनल सिक्योरिटी अफसर और सीआरपीएफ के नौ कमांडो मिलेंगे।

 

2 दिन पहले पटना एयरपोर्ट पर रवि किशन और तेजप्रताप की मुलाकात हुई थी। इस दौरान रवि किशन ने कहा था, कि तेजप्रताप यादव भोले के भक्त हैं और भोले के भक्त के लिए बीजेपी का दरवाजा खुला है।महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने शनिवार को जहानाबाद के श्री बीघा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी ने कहा, ‘बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही ठकाठक-ठकाठक नौकरी की बहाली होने लगेगी। इस बार कोई घर नहीं छूटेगा।’

 

तेजस्वी यादव ने अपने जन्मदिन पर जनता से ‘जीत का तोहफा’ मांगा और कहा- बिहार में महागठबंधन की जीत मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट होगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, आपने NDA को 20 साल दिए, मुझे 20 महीने दीजिए। जो काम 20 साल में नहीं हुआ वो तेजस्वी 20 महीने में करके दिखाएगा। हम जो कहते हैं वो करते हैं, उम्र कच्ची है लेकिन जुबान पक्की है।’

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान पर कहा, ‘हर जिले से हमारे AICC के पर्यवेक्षक के माध्यम से जो खबरें आई हैं। उसके आधार पर मैं बहुत विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 121 सीटों में 74 से 76 सीटें ऐसी हैं, जहां मजबूती के साथ महागठबंधन की जीत होने जा रही है।उपमुख्यमंत्री की बात है तो प्रतिनिधित्व हर वर्ग का होगा। ये बातें सर्व सहमति से निर्धारित होती हैं। आने वाले समय में सभी गठबंधन के घटक दल बैठकर सभी वर्गों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देंगे और सभी को सेवा करने का समान अवसर दिया जाएगा।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!