Patna

अब प्रचार नहीं कर पाएंगे अनंत सिंह,14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बेउर जेल

पटना।Mokama Murder: दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह को पटना पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार किया था. पेशी के लिए उन्हें पटना पुलिस स्कार्पियो से पटना सिविल कोर्ट लेकर आई है. CJM कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्हें बेउर जेल भेजा गया है. इस वजह से वो आने वाले दिनों में प्रचार नहीं कर पाएंगे. जदयू ने उन्हें मोकामा से उम्मीदवार बनाया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

शनिवार को हुई कार्रवाई

मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पटना एसएसपी के साथ 150 पुलिस की टीम बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट पहुंची, जहां से बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया. मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड में बिहार पुलिस अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने मामले का प्रभार संभाल लिया है.

 

सीआईडी के डीआईजी जयंत कांत कर रहे जांच की निगरानी

इस मामले की जांच की निगरानी सीआईडी के डीआईजी जयंत कांत कर रहे हैं. उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना की हर दिशा से पड़ताल की. शनिवार को पुलिस की कई टीमें बसावन चक पहुंचीं, जहां यह वारदात हुई थी. सीआईडी और एफएसएल टीम ने मिलकर इलाके की बारीकी से जांच की. सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस ने मौके पर मौजूद क्षतिग्रस्त वाहनों का निरीक्षण किया और जरुरी फोरेंसिक सबूत भी एकत्र किए.

 

 

मौत की वजह ?

शुरुआत कहा गया था कि दुलारचंद यादव की मौत गोली लगने से हुई, हालांकि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गोली उनके पैर में लगी थी. इससे मौत नहीं हो सकती है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी छाती पर वाहन चढ़ने से गंभीर चोटें आईं, जिससे कई हड्डियां टूट गईं और फेफड़े फट गए. यह चोटें ही उनकी मौत का मुख्य कारण बनीं. बाढ़ में मजिस्ट्रेट की निगरानी में तीन डॉक्टरों के पैनल ने करीब दो घंटे तक पोस्टमॉर्टम कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की थी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!