Samastipur

समस्तीपुर NH-28 पर एक ढाबे के पास खड़ी पिकअप में 199 कार्टून विदेशी शराब मिली:कीमत ₹26 लाख

समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने NH-28 पर एक ढाबे के पास खड़ी टाटा पिकअप से 199 कार्टून विदेशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपए बताई गई है। टीम ने शराब के साथ पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गुप्त सूचना पर ढाबे के पास छापेमारी

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि NH-28 पर एक ढाबे के पास खड़ी पिकअप में विदेशी शराब की खेप रखी गई है। सूचना का सत्यापन करने के बाद टीम ने मौके पर छापेमारी की और वाहन की तलाशी ली। इस दौरान पिकअप से 199 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई।

 

 

वाहन मालिक और चालक के खिलाफ FIR की तैयारी

 

उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि जब्त शराब की कीमत करीब 26 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में पिकअप के मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

शराब कहां से आई, इसकी जांच में जुटा विभाग

 

उत्पाद विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी। साथ ही वाहन मालिक और शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। उत्पाद विभाग ने जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *