Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में स्वर्ण व्यवसायी को लूटने की साजिश नाकाम, दो शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद

दलसिंहसराय में स्वर्ण व्यवसायी के प्रतिष्ठान में बड़ी लूट और डकैती की साजिश रच रहे अपराधियों के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया.गुप्त सूचना के आधार पर आधी रात अजनौल गांव के एक बगीचे में घेराबंदी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चकलोकमान वार्ड संख्या-26 निवासी कैलाश ठाकुर के पुत्र प्रवीण कुमार ठाकुर और अजनौल डीह वार्ड संख्या-08 निवासी सुखदेव महतो के पुत्र पारस कुमार महतो के रूप में हुई है.इनके पास से दो देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं.हालांकि,अंधेरे का फायदा उठाकर इनके कुछ साथी भागने में सफल रहे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

पुलिस के अनुसार,चार नवंबर की रात सूचना मिली थी कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में किसी स्वर्ण व्यवसायी के प्रतिष्ठान में लूट-डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधियों का गिरोह योजना बना रहा है.सूचना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.तकनीकी शाखा की मदद से अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी.

इसी क्रम में रात करीब 1:30 बजे पुलिस को मानवीय और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सूचना मिली कि अजनौल गांव में जटदू ठाकुर, पिता ब्रह्मदेव ठाकुर के बगीचे में कुछ अपराधी अवैध हथियार के साथ जुटे हैं.इसके बाद पुलिस टीम ने रात करीब 2:30 बजे बगीचे की घेराबंदी कर छापेमारी की.पुलिस को देखते ही अपराधियों में अफरातफरी मच गई.इस दौरान दो अपराधियों को हथियार के साथ दबोच लिया गया, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

 

हत्या, लूट और डकैती समेत 10 मामले में आरोपी।

 

गिरफ्तार दोनों आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है.पुलिस के मुताबिक,प्रवीण कुमार ठाकुर के विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती, चोरी और अन्य संगीन धाराओं में कुल 10 मामले दर्ज हैं.उसके विरुद्ध मंसूरचक थाना में वर्ष 2015 के दो मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं.इसके अलावा दलसिंहसराय थाना में वर्ष 2015, 2019 और 2020 के मामले, समस्तीपुर रेल थाना के दो मामले तथा तेघड़ा, सरायरंजन और बछवाड़ा थाना के मामले भी दर्ज हैं.वहीं,दूसरे गिरफ्तार आरोपित पारस कुमार महतो के विरुद्ध भी दलसिंहसराय थाना में कांड संख्या 606/26 दर्ज है.इस मामले में मारपीट, आपराधिक बल प्रयोग,हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की तलाशी के दौरान प्रवीण के पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस तथा पारस के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए.इसके अलावा दोनों के पास से एक-एक पुराना ओप्पो कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल भी जब्त किया गया.गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है.इस कार्रवाई में दलसिंहसराय थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक मो. इरशाद आलम,अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार,विपिन कुमार,प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.छापेमारी में बिहार एसटीएफ और समस्तीपुर डीआईयू की टीम ने भी सहयोग किया.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *