Samastipur

समस्तीपुर:नौवें दीक्षांत समारोह में हसनपुर के लाल को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Samastipur News:हसनपुर : पटना के आईजीआईएमएस के ऊर्जा भवन सभागार में नौवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने हसनपुर के लाल डॉ अजीत कुमार को सम्मानित किया. डॉ कुमार को इमरजेंसी क्रिटिकल केयर में बेहतर कार्य को लेकर मेडल व प्रमाण पत्र दिसर गया है. बता दें कि हसनपुर निवासी निवासी डॉ अजीत कुमार काफी समय तक आईजीएमएस में कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में सहरसा में कार्यरत है. कार्यक्रम में राज्यपाल ने बताया कि डॉ अजीत ने कम समय में चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर अपनी उपलब्धि हासिल की है. बता दें डॉ कुमार प्रखंड के मल्हीपुर निवासी अधिवक्ता शिवशंकर प्रसाद यादव के पुत्र हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बधाई देने वालों में डॉ आरके यादव, शिवचंद यादव, गौरीशंकर यादव, संदीप पाटिल, अमित किशोर राय, अरुण कुमार घोष, संजीव यादव, सुजीत यादव, पंकज यादव, सचिन कुमार, आलोक बड़बड़िया, नितिन दत्ता, विकास सिंह, सिकन्दर यादव, अमित अग्रवाल, डॉ राजेश यादव, डॉ टीएन यादव आदि शामिल हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!