DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:बलान नदी में उबलता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,जाँच में जुटी पुलिस

दलसिंहसराय:थाना क्षेत्र के अजनौल पंचायत से गुजरने वाली बलान नदी में रविवार को एक अज्ञात शव उबलता मिला.जिसके बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई.ग्रामीणों के सुचना पर डायल 112 एंव स्थानीय पुलिस बल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि अजनौल डीह वार्ड संख्या 8 में छठ पूजा कि तैयारी को लेकर युवकों द्वारा साफ सफाई का काम शुरू किया गया था. आज सुबह में भी कुछ युवक नदी किनारे से घास फुस को साफ करने आये तो देखा एक व्यक्ति का शव जलकुम्भी में फंसा हुआ है।

 

 

जिसके बाद उन्होंने अन्य ग्रामीण को इसकी सुचना दी.ग्रामीणों कि मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया.देखने से उसकी उम्र लगभग 45 साल कि बताई जा रही है. वह कमीज और जींस पहना था. बदबू के कारण ऐसा आसंका जताई जा रही थी कि इसकी मौत 3 दिन पहले हो चुकी है.
इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया बलान नदी में शव होने कि सुचना मिली थी पुलिस गई है. शव को बाहर निकाल कर लापता लोगो के परिजनों से बात कर पहचान कि जा रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!