बेटे ने पिता पर लगाया मां की हत्या का आरोप:बस के पैसों को लेकर हुआ था विवाद
पटना।हाजीपुर में घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना बराटी थाना क्षेत्र के बहुआरा की है। मृतका की पहचान स्थानीय त्रिवेणी मलिक की पत्नी इंदू देवी(50) के रूप में हुई है.शनिवार की सुबह परिजन ने कमरे में महिला का शव देखा। इसके बाद बराटी थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
पति ने जान से मारने की दी थी धमकी
परिजन ने बताया कि बीती रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मृतका के बेटे दीपू कुमार ने बताया कि एक दिन पहले भी बस की बिक्री के पैसों को लेकर उनके माता-पिता के बीच विवाद हुआ था। पिता ने मां को जान से मारने की धमकी भी दी थी। दीपू के अनुसार, बीती रात करीब 12 बजे तक उनकी मां काम कर रही थी।
बेटे ने बिस्तर पर देखा मां का शव
सुबह करीब 4 बजे जब दीपू अपनी मां को जगाने गए, तो उन्होंने मां का शव बिस्तर पर पाया। दीपू ने आरोप लगाया कि उनके पिता ने ही मां की गला दबाकर हत्या की है। मां के गले पर कई जगह निशान थे और पिता की चेन भी टूटी हुई थी। इस मामले में बराटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
