Patna

गठबंधन में नीतीश कुमार के CM फेस पर विवाद: चुनाव के बाद तय होगा मुख्यमंत्री का चेहरा

पटना।बिहार चुनाव के पहले फेज के इलेक्शन में सिर्फ 19 दिन का समय बचा है। कल नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है, लेकिन, उससे पहले ही LJPR कैंडिडेट सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। उन्होंने सारण के मढ़ौरा विधानसभा सीट से नॉमिनेशन किया था। उनके डॉक्यूमेंट में कुछ खामियां पाई गई थी। उन्होंने नामांकन फॉर्म के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं किए गए थे। इस कारण सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया।गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने शनिवार को निर्दलीय पर्चा भरा। इस दौरान सभा को संबोधन करते हुए वो रो पड़े। उन्होंने कहा- ‘लड़ाई आर पार की है। नीतीश कुमार को बहका कर मेरा टिकट कटवा दिया गया है। हमसे कोई गलती हुई है, तो माफ करते हुए एक बार फिर वोट दीजिए।मैंने कभी गलत नहीं किया है और ना करूंगा।’

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके बाद गोपाल मंडल ने रोते-रोते नारा लगवाया- प्रेम से बोलो नीतीश कुमार की जय। इसके बाद उन्होंने कहा कि, मैं नीतीश कुमार को छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा।

नीतीश कुमार के CM फेस पर विवाद

 

NDA में सीट शेयरिंग हो चुकी है। सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार भी उतार दिए हैं। हालांकि, अब गठबंधन में CM फेस को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा, ‘नीतीश कुमार पर न सिर्फ BJP, बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है। NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, यह फैसला विधायक दल करेगा।’इधर, HAM प्रमुख जीतन राम मांझी का कहना है कि चुनाव से पहले नेता यानी होने वाले मुख्यमंत्री का भी नाम तय हो जाना चाहिए था। कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए।’

 

चिराग बोले-चुनाव बाद तय होगा CM फेस

 

अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अमित शाह के इस बयान का समर्थन किया है। चिराग ने कहा, ‘अमित शाह ने सामान्य प्रक्रिया की बात की है, जो होती है। चुनाव के बाद गठबंधन में मुख्यमंत्री चुनने का यही प्रक्रिया होती है। इसमें कोई नई बात नहीं है।हमारा पांच दल का गठबंधन है, जितने विधायक जीतकर आएंगे स्वयं अपना नेता चुनेंगे। मुख्यमंत्री चुनने की जो प्रक्रिया है, उसका भी सम्मान करने की जरूरत है।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!