Patna

रहस्यमय ढंग से पटना एयरपोर्ट से लापता हुआ सॉफ्टवेयर इंजिनियर, खोजबीन शुरू

Patna News: बेंगलुरु में नौकरी करने वाला शिवहर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर वेणु चैतन्य (25) रहस्यमय ढंग से पटना एयरपोर्ट से लापता हो गया है. दिवाली की छुट्टियों में वह 16 अक्टूबर को इंडिगो की फ्लाइट से पटना आया था. लेकिन एयरपोर्ट से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया. तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वेणु के पिता रामस्वरूप राय ने बताया कि बेटे से आखिरी बार शाम 6:34 बजे फोन पर बातचीत हुई थी. इसके बाद कॉल बंद हो गया. लगातार संपर्क न होने पर परिजनों ने 17 अक्टूबर को एयरपोर्ट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

 

 

दो बार रैपिडो बुक की, दोनों कैंसिल

वेणु एयरपोर्ट पहुंचने के बाद रैपिडो ऐप से दो बार बाइक बुकिंग की, लेकिन दोनों बार बुकिंग कैंसिल हो गयी. पुलिस ने बुक किए गए ड्राइवर से भी पूछताछ की, मगर कोई सुराग नहीं मिला. सीसीटीवी फुटेज में वेणु आखिरी बार एयरपोर्ट टोल गेट के पास चलते हुए नजर आया. उसके बाद वह कहां गया, यह अबतक रहस्य बना हुआ है.

 

अपहरण की बात नहीं आये सामने

थानेदार जितेंद्र राणा ने बताया कि अबतक अपहरण की बात सामने नहीं आयी है. ऐसी कोई जानकारी या साक्ष्य भी नहीं मिले हैं, जिससे अपहरण का मामला लग रहा है. इंजीनियर के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है. इसके साथ ही उसके फेसबुक, इंस्टाग्राम और ईमेल अकाउंट की भी जांच की जा रही है ताकि किसी तरह का डिजिटल क्लू मिल सके.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!