दलसिंहसराय:रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट,आधा दर्जन जख्मी,अस्पताल में भर्ती
दलसिंहसराय,शहर के गोलापट्टी वार्ड संख्या 12 में शनिवार की सुबह रास्ते को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई.जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.जिन्हे लोगो की मदद से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.जख्मी की पहचान पहले पक्ष के स्वर्गीय नथनी साह के पुत्र राम कुमार साह (65), उनके पुत्र श्रवण कुमार (25) और पत्नी रेनू देवी (45) को चोटें आई हैं.वहीं,दूसरे पक्ष में प्रकाश साह के पुत्र सुनील साह (42), राकेश साह (41) तथा सुनील कुमार साहू के पुत्र राज किरण गुप्ता (22) केरूप में हुआ।
स्थानीय लोगों के मुताबिक,दोनों पक्षों के बीच रास्ते की चौड़ाई और आवाजाही को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.शनिवार को इसी विवाद को लेकर फिर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थर फेंके जाने की भी बात सामने आई है.घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों के दरवाजे बंद करने लगे।
सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया.घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है.थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
