DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:NH 28 पर गंगा स्नान कर लौट रही महिला की टेम्पू से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के एन एच 28 ढेपुरा आर बी कॉलेज के पास शनिवार सुबह सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई.मृतका की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफ़ापुर वार्ड 10 निवासी रामनंदन पासवान की पत्नी हीरा देवी (55) के रूप में की गई है.बताया जाता है कि हीरा देवी गंगा स्नान कर वापस घर लौट रही थीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आर.बी. कॉलेज के पास तेज रफ्तार टेम्पू में सफर के दौरान वह अचानक असंतुलित होकर गिर पड़ीं, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गईं.स्थानीय लोगों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती करवाया एंव परिजनों को सूचित किया.जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार,मृतका अपने परिवार में सात बच्चे को छोड़ गई है.जिनमें बेटा-बेटी शामिल हैं.बताया गया कि सबसे छोटी बेटी ममता कुमारी की अभी शादी नहीं हुई थी,जिसके चलते घर का माहौल और भी गमगीन हो गया.घटना की जानकारी मिलने पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.वही ग्रामीणों ने बताया कि आर.बी. कॉलेज होकर गुजरने वाली वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं,जिसके चलते लोगों में आक्रोश है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!